कांग्रेस के पूर्व मंत्री के इस्तीफे से तेज हुई सियासी हलचल
भोपाल l कांग्रेस के मीडिया विभाग के अध्यक्ष और पूर्व मंत्री मुकेश नायक ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने यह इस्तीफा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी को भेजा था l नायक ने स्वेच्छा से इस्तीफा देने की बात लिखी थी। मुकेश नायक ने अपने इस्तीफे में लिखा, “कल प्रबंध समिति की बैठक में मैंने यह आह्वान किया था कि पुराने लोगों को नए लोगों के लिए स्थान खाली करना चाहिए। मैं स्वेच्छा से अपने पद से इस्तीफा देता हूँ। दो वर्ष एक बेहद मेहनती, ईमानदार और सक्षम अध्यक्ष के साथ काम करने का अनुभव अच्छा रहा। मेरी अनन्य शुभकामनाएं।”



