पूर्व मुख्यमंत्री के बयान से नाराज सांसद ने RSS की तुलना अलकायदा से कर डाली
तमिलनाडु के विरुधुनगर से सांसद और कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव मणिकम टैगोर ने कहा कि आरएसएस नफरत फैलाने वाला संगठन है और उससे किसी तरह की सीख लेने का सवाल ही नहीं उठता। उन्होंने तीखी तुलना करते हुए कहा कि जैसे अलकायदा जैसे संगठनों से कुछ सीखना संभव नहीं है, वैसे ही आरएसएस से भी सीखने की बात नहीं की जा सकती। टैगोर ने कहा कि कांग्रेस को अपनी 140 साल पुरानी विरासत और आंदोलनकारी परंपरा पर भरोसा करना चाहिए। मणिकम टैगोर ने यह भी कहा कि इस तरह के बयान पार्टी की लड़ाई को कमजोर करते हैं और संगठन को नुकसान पहुंचाते हैं। टैगोर की यह टिप्पणी पूर्व मुख्यमंत्री के बयान के बाद आई है l इसका सीधा सा मतलब है कि कांग्रेस पार्टी ने उनके बयान को गंभीरता से लिया है l परंतु इस बात से भी इंकार नहीं किया जा सकता कि पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का पार्टी के अंदर इतना बड़ा कद है कि कोई भी नेता उनसे सवाल जवाब करने की स्थिति में नहीं है, बयान देना एक अलग बात है l


