MPEB अजब है सबसे गजब है : Notice भेजकर बनी हंसी का पात्र
सतना जिले के कोठी क्षेत्र के निवासी पीयूष अग्रवाल उस समय हैरान रह गए, जब उन्हें बिजली विभाग से एक आधिकारिक नोटिस प्राप्त हुआ। जब उन्होंने नोटिस खोला, तो उसमें लिखा था कि उन पर 12 रुपये की राशि बकाया है। पीयूष अग्रवाल ने बताया कि उन्होंने कभी भी बिजली बिल का भुगतान नहीं रोका। वे हमेशा समय पर अपना बिल जमा करते आए हैं और वर्तमान में उनका कोई भी बिल बकाया नहीं था। इसके बावजूद, विभाग ने 12 रुपये की बकाए को लेकर नोटिस भेज दिया है। चौंकाने वाली बात यह है कि यह नोटिस 22 मई की तारीख का था, जबकि यह उपभोक्ता को 5 दिसम्बर को सौंपा गया।जेई हेमराज सेन ने सफाई देते हुए कहा कि यह मामला उनके संज्ञान में आया है। संबंधित उपभोक्ता का बिजली बिल बकाया नहीं था और उन्होंने पूरा भुगतान किया था। यह नोटिस गलती से विभाग के लाइनमैन द्वारा भेजा गया था।



