बच्ची से दुष्कर्म के बाद 4 घंटे तक उसी इलाके में था सलमान
गौहरगंज क्षेत्र में 6 साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म के मामले ने पूरे प्रदेश को शर्मशार दिया है। घटना के पांच दिन बाद भी आरोपी सलमान पुलिस की गिरफ्त से बाहर है, जिससे लोगों का गुस्सा लगातार बढ़ता जा रहा है। दुष्कर्म के बाद चार घंटे तक सलमान सड़क पर घूमता रहा और इतनी बडी़ घटना होने पर भी पुलिस उसे गिरफ्तार करने की बजाय गहरी नींद में सोते रही l लोगों की नाराजगी का सबसे कारण बड़ा यही है l कल भी तनाव की स्थिति बन गई थी अंतत पुलिस को लाठी चार्ज करना पड़ा lआज फिर लोगों का गुस्सा सड़क पर दिखाई दे रहा है, कल के लाठी चार्ज ने आग में घी डालने का काम किया है l आज घटना का छटवा दिन है फिर भी पुलिस के हाथ खाली है l



