करणी सेना का विशाल प्रदर्शन जारी, ड्रोन से कर रही पुलिस निगरानी
हरदा - आज़ करणी सेना का विशाल प्रदर्शन किया जा रहा है जिसमे 21 सूत्रीय मांगो को लेकर यहाँ विशाल आंदोलन हो रहा है l करणी सेना के जनक्रांति आंदोलन को लेकर प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए हैं। प्रदर्शन जिला मुख्यालय स्थित नेहरू स्टेडियम में किया जा रहा है। कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पूरे शहर में कड़ी निगरानी रखी जा रही है।
प्रशासन ने जिले में पांच स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की है। यह व्यवस्था प्रदर्शन स्थल से लेकर जिले के सभी प्रवेश और निकास मार्गों तक प्रभावी रहेगी। बाहर से बुलाए गए पुलिस बल के ठहराव के लिए शहर के करीब 30 होटल और धर्मशालाओं को प्रशासन ने अपने कंट्रोल में लिया है। रविवार सुबह तक करीब 10 हजार किसान शहर में मौजूद हैं।
करणी सेना परिवार की 21 सूत्री मांगें हैं। इनमें न्यायिक जांच, दर्ज केस की वापसी, आरक्षण और भर्ती प्रक्रिया में सुधार, आर्थिक आधार पर आरक्षण, किसानों की समस्याएं, बिजली बिल, स्मार्ट मीटर, शिक्षा, रोजगार, महिला सुरक्षा, गो-संरक्षण, पूर्व सैनिकों और मीडिया कर्मियों से जुड़े मुद्दे शामिल हैं।


