सहकारिता से समृद्धि की ओर : अंतर्राष्ट्रीय सहकारी सम्मेलन सम्पन्न
मुरैना /अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 के अवसर पर मुरैना में एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सहकारी सम्मेलन का आयोजन किया गया। यह आयोजन प्रधानमंत्री जनसमृद्धि केन्द्र (इफको), कृषि उपज मंडी प्रांगण, मुरैना के परिसर में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता संयुक्त आयुक्त सहकारिता, चंबल संभाग मुरैना, सुश्री अनीता उईके ने की।सम्मेलन को संबोधित करते हुए व्यवसायिक एवं औद्योगिक सहकारी बैंक, मुरैना के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अर्जुन सिंह परिहार ने कहा कि सहकारी संस्थाओं को समृद्धि की ओर ले जाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा वर्ष 2025 के लिए निर्धारित थीम "सहकारिता एक बेहतर दुनिया का निर्माण करती है" न केवल सहकारी समितियों के स्थायी वैश्विक प्रभाव को रेखांकित करती है, बल्कि वर्तमान वैश्विक चुनौतियों का समाधान भी सुझाती है।कार्यक्रम में समाजसेवी श्री श्रीबल्लभ डंडौतिया, श्री रघुनंदन सिंह कुशवाह, श्री जगदीश सिंह और उप आयुक्त सहकारिता श्रीमती अनुभा सूद ने भी अपने विचार साझा किए। सम्मेलन का संचालन अंकेक्षण अधिकारी डॉ. लोकेश शर्मा द्वारा किया गया।इस अवसर पर जिले के विभिन्न सहकारी विभागों के अधिकारी व प्रतिनिधि उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से श्री कमलेश पाठक मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला सहकारी संघ मुरैना,श्री राकेश सिंह चौहान अंकेक्षण अधिकारी,श्री मनोज कुमार मनकेले एवं श्री शिवम यादव सहकारी निरीक्षक,श्री शिरीष पुरोहित प्राचार्य सहकारी प्रशिक्षण केन्द्र नौगांव,उप अंकेक्षक श्री नितिन कैन, कु. कृति पाल, श्री विनय यादव, श्री पवन अग्रवाल,श्री रामवीर सिंह भदौरिया, महाप्रबंधक जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक श्री विनोद कोटिया, जिला विपणन अधिकारी,श्री अरुण जैन, जिला प्रबंधक नागरिक आपूर्ति निगम श्री उमेश शर्मा, प्रभारी, जिला आपूर्ति नियंत्रक कार्यक्रम के समापन पर अंकेक्षण अधिकारी एवं प्रशासक, जिला सहकारी संघ मुरैना श्री भास्कर शर्मा ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों और आयोजकों के प्रति आभार व्यक्त किया।



