भोपाल के हथाईखेड़ा तालाब से वंशानुगत हिंदू मछुआरों को लोकल गुंडों द्वारा रोजगार से वंचित किए  जाने की शिकायत पर कार्यवाही की जा रही है।किसी भी रसूखदार को गरीबों का हक़ नहीं छीनने देंगे। राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के सदस्य प्रियंक कानूनगो ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर मध्य प्रदेश शासन के एक पत्र को भी शेयर करते हुए उपरोक्त टिप्पणी की है l