भोपाल l अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री श्री नागर सिंह चौहान ने 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं। मंत्री श्री चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों को सशक्त, समृद्ध और आत्मनिर्भर बनाने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। उन्होंने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि सभी वर्गों के समावेशी विकास और कल्याण का संकल्प लेकर प्रदेश के समग्र विकास में सहभागी बनें।