भोपाल l कोलार थाना इलाके में मृतक युवती की पहचान 30 वर्षीय मेघा यादव के रूप में हुई है, वह नर्स का काम करती थी। युवती,लिव इन में रह रहे युवक को शादी के लिए कहती थी, लेकिन युवक लगातार उसकी बात टालता रहता था। इसी बात से नाराज युवती ने जान देने के लिए एनेस्थीसिया का ओवरडोज ले लिया। जैसे ही युवक घर पहुँचा, उसने युवती की गंभीर हालत को देखते हुए आनन-फानन में उसे अस्पताल पहुँचाकर युवक मौके से फरार हो गया। युवती ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।इस पूरी घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुँचकर मामला दर्ज किया और परिजनों को इसकी सूचना दी। परिजनों ने पुलिस को बयान देते हुए बताया कि युवक के शादी से इंकार करने के कारण युवती परेशान थी और इसीलिए उसने ऐसा कदम उठाया। इस पूरे मामले के बाद फॉरेंसिक टीम ने युवती के कमरे से मेडिकल सामग्री ज़ब्त कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस फरार युवक की तलाश कर रही है।