16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर पुलिस मुख्यालय में दिलाई जायेगी शपथ
भोपाल / 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर दिनांक 23 जनवरी 2026 को नवीन पुलिस मुख्यालय परिसर, भोपाल में शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। शासन के निर्देशानुसार 24 एवं 25 जनवरी को शासकीय अवकाश होने के कारण राष्ट्रीय मतदाता दिवस की शपथ दिनांक 23 जनवरी 2026, शुक्रवार को प्रातः 11.00 बजे दिलाई जाएगी। इस अवसर पर पुलिस मुख्यालय के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सहभागिता रहेगी। राष्ट्रीय मतदाता दिवस का उद्देश्य नागरिकों में मतदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना एवं लोकतंत्र को सशक्त बनाना है।



