गौहरगंज क्षेत्र में यह अफवाह फैल गई कि फरार आरोपी सलमान यहीं मौजूद है, जिसके बाद लोग आक्रोशित हो गए और जमकर पथराव किया। आक्रोशित जनता ने धार्मिक स्थलों पर भी पथराव किया, जिससे इलाके में तनाव और बढ़ गया। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया। तितर-बितर करने आंसू गैस के गोले भी छोड़े। गौहरगंज में अघोषित कर्फ्यू जैसे हालात बने हुए है। गौहरगंज के साथ मंडीदीप और अब्दुल्लागंज के बाजार पूरी तरह से बंद है। स्कूलों में छुट्टी कर दी गई है। तीन क्षेत्र इस वक्त छावनी में तब्दील है।