MP - निकिता लोधी लापता, तेलंगाना से मिले इनपुट, तलाश में जुटी पुलिस
रायसेन जिले की निकिता लोधी 9 दिनों से लापता है, 21 साल की निकिता कॉलेज की फीस जमा करने के लिए अपने घर से निकली थी, लेकिन 9 दिन बीत जाने के बाद भी वह अब तक नहीं लौटी है l अपनी बेटी के लिए परेशान परिजनों ने अब DGP कैलाश मकवाना और CM डॉ. मोहन यादव से मदद की गुहार लगाई है l परिजनों का कहना है- ‘अर्चना तिवारी को ढूंढ निकाला, हमारी बेटी को भी तलाशा जाए.’ पुलिस ने निकिता की सर्चिंग के लिए टीम तैनात कर दी है l परिजनों ने अब तक निकिता का कोई सुराग नहीं मिलने पर DGP कैलाश मकवाना को आवेदन सौंपकर जांच तेज करने की मांग की है l साथ ही CM मोहन यादव से भी मदद की गुहार लगाई है l परिजनों को कहना है- जैसे ‘अर्चना तिवारी को ढूंढ निकाला गया वैसे ही हमारी बेटी को भी तलाशा जाए.’जांच के दौरान निकिता को लेकर तेलंगाना से इनपुट मिले हैं, जिसके बाद इस मामले में जांच की रफ्तार और तेज हो गई हैl लापता निकिता की तलाश जारी है l अलग-अलग टीम जांच में जुटी हुई हैं l


