राजगढ l उप संचालक किसान कल्‍याण तथा कृषि विभाग द्वारा दी गई जानकारी अनुसार जिले के ग्राम पंचायतों एवं संम्मिलित ग्रामों में रबी वर्ष 2024-25 में फसल उत्पादन को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से संतुलित उर्वरक उपयोग व फास्फेटिक उर्वरक, एन.पी. के एवं अन्य काम्प्लेक्स उर्वरक उपयोग जागरूकता एवं नरवाई ना जलाने का प्रभावी प्रचार-प्रसार हेतु कृषि चोपाल का आयोजन किया गया। जिसमें विभाग के मैदानी अमले द्वारा जिले के समस्त ग्राम पंचायत एवं संबंधित समस्त ग्रामों में रबी वर्ष 2024-25 में फसल उत्पादन को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से फसल विविधिकरण को प्रोत्‍साहित करना, संतुलित उर्वरक उपयोग, नरवाई ना जलाने का महत्व आदि पर कृषि चोपाल के माध्यम जानकारी दी गई।