रायसेन - 6 वर्ष की बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म केस ने रायसेन पुलिस के लिए सिरदर्द बना दिया है, आरोपी सलमान अभी भी पुलिस की गिरफ्त से कोसों दूर है। इस बीच हिंदूवादी संगठन रोज़ाना नगर बंद और जाम लगा रहे हैं। आज बरेली में बंद रहा और सकल हिन्दू समाज ने राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। फरार सलमान पर 30,000 इनाम घोषित किया गया है l आरोपी सलमान को पकड़ने के लिए डीआईजी नर्मदापुरम प्रशांत खरे ने खुद कमान संभाल ली है। वे रायसेन पुलिस के साथ डटे हुए हैं। डीआईजी प्रशांत खरे ने बताया कि पुलिस का 300 का बल आरोपी को पकड़ने में लगाया गया है। पुलिस की 20 टीमें आरोपी को पकड़ने के लिए छापा मार रही हैं। आईजी की तरफ से 30,000 का इनाम घोषित किया गया है।