सैकड़ो महिलाओं ने एकत्रित होकर सड़क पर किया चक्काजाम , प्रशासन के छूटे पसीने
रायसेन जिला मुख्यालय के सागर भोपाल सागर मार्ग पर स्वामी विवेकानंद कॉलेज के सामने राजपुर की सैकड़ो महिलाओं ने एकत्रित होकर अब शराब की बिक्री के विरोध में किया चक्काजाम l जिले में अवैय शराब का कारोबार धड़ल्ले से जिला आबकारी विभाग विभाग की मिली भगत से फल फूल रहा है l इसको लेकर आज राजपुर सहित अनेक ग्राम पंचायत की महिलाओं ने एक घंटा रोड किया जाम l घटना की सूचना मिलते ही रायसेन कोतवाली पुलिस ,एसडीएम, तहसीलदार की समझाइश के बाद महिलाओं ने किया चक्का जाम बंद l



