24 जनवरी को होगी गणतंत्र दिवस परेड की फुल ड्रेस फायनल रिर्हसल ,पुलिस महानिदेशक श्री कैलाश मकवाणा लेंगे जायजा
भोपाल / गणतंत्र दिवस समारोह में निकलने वाली संयुक्त परेड की फुल ड्रेस फायनल रिहर्सल 24 जनवरी को प्रात: 9 बजे लाल परेड मैदान पर होगी। पुलिस महानिदेशक श्री कैलाश मकवाणा द्वारा रिहर्सल का जायजा लिया जाएगा। इस दौरान अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहेंगे।



