नीमच। जिले के हिंगोरिया फाटक के पास शुक्रवार दोपहर बड़ा रेल हादसा हो गया, जहां दो ट्रेन इंजनों के आमने-सामने टकरा जाने से अफरा-तफरी मच गई। हादसे में लगभग 4 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों इंजन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे के बाद रेलवे कर्मचारी मौके पर पहुंचकर कर घटना का कारण जानने की कोशिश कर रहे हैं
घटना के कारण ट्रैक पर आवागमन प्रभावित हो गया, जिसे बहाल करने के प्रयास जारी हैं।

रेलवे प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हादसे के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है।