भोपाल l राजस्व मंत्री श्री करण सिंह वर्मा ने 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। मंत्री श्री वर्मा ने कहा कि गणतंत्र दिवस हमारा राष्ट्रीय पर्व है, जो संविधान की भावना और लोकतांत्रिक परंपराओं का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि हम सभी को संकल्पित होकर देश की एकता, अखंडता और सामाजिक सद्भाव को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयास करना चाहिए।