भोपाल। पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह के एक बयान ने फिर तूफान खड़ा कर दिया है l उन्होंने कहा है कि वे अब राज्यसभा नहीं जाएंगे ,इसके बाद कई दावेदारों के नाम चर्चा में आने शुरू हो गए हैं जिनमें पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, उनके बेटे नकुलनाथ, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, सेवादल प्रमुख अवनीश भार्गव ,पूर्व मंत्री अरुण यादव और पूर्व सांसद मीनाक्षी नटराजन शामिल हैं l पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह यदि अपने बयान पर अडिग रहे तो कांग्रेस को नया चेहरा तलाशना होगा जो मध्यप्रदेश की राजनीति के हिसाब से मुफीद हो l