MP में मस्जिद की जमीन पर नींव खुदाई के दौरान निकली भगवान की मूर्तियां
मस्जिद की जमीन पर खुदाई में निकली राम-सीता की मूर्तियां: सागर में 200 साल पहले दी थी जमीन, लोगों ने की पूजा, निर्माण कार्य रोका
सागर के बंडा विकासखंड के ग्राम पापेट में मस्जिद की जमीन पर नींव की खुदाई के दौरान मूर्तियां मिली हैं। उक्त मूर्तियां भगवान राम, माता सीता की होना बताई जा रही हैं। मूर्तियां निकलने की सूचना मिलते ही शुक्रवार को हिंदू संगठन के लोग पापेट पहुंच गए। जहां उन्होंने पूजा-अर्चना की।
गांव में भीड़ देखकर सुरक्षा के लिहाज से पुलिस बल पहुंचा। लोगों को समझाइश देकर शांत कराया।



