MP : नदी में गिरी 47 स्कूली बच्चों से भरी बस, मची चीख-पुकार
विदिशा जिले में दर्दनाक हादसा हो गया। बता दें कि, अशोकनगर जिले के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बहादुरपुर स्कूल की एक बस अनियंत्रित होकर गुरोद की सगड़ नदी में जा गिरी। रविवार को हुई इस घटना के दौरान बस में 47 स्कूली छात्र सवार थे। हादसे में बस सवार 38 छात्रों के घायल होने की खबर सामने आई है।
स्कूल बस क्रमाक MP67 P 0113 छात्रों को शैक्षणिक भ्रमण के लिए सांची लेकर जा रही थी। बस में स्कूल के 5 स्टाफ सदस्य भी सवार थे। गुरोद स्थित सगड नदी के पुल पर अचानक बस का संतुलन बिगड़ गया और वह नदी में जा गिरी।



