STR के वनरक्षक राजेश पटेल बने चैंपियन आफ द फारेस्ट
नर्मदापुरम l सतपुड़ा टाइगर रिजर्व को नई दिल्ली में प्रतिष्ठित सम्मान मिला है। सतपुड़ा अभ्यारण्य को 'टीओएफटी (TOFT) कैलाश सांखला पर्यटक-अनुकूल वन्यजीव राष्ट्रीय उद्यान पुरस्कार 2025' से नवाजा गया। यह पुरस्कार एसटीआर की डिप्टी डायरेक्टर ऋषभा नेताम ने ग्रहण किया। इसी कार्यक्रम में पचमढ़ी में पदस्थ वन रक्षक राजेश पटेल को 'चैंपियन ऑफ द फॉरेस्ट' अवॉर्ड दिया गया। पचमढ़ी में पदस्थ वन रक्षक राजेश पटेल को टीओएफटी पुरस्कार समारोह में 'चैंपियन ऑफ द फॉरेस्ट' पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें वन और वन्यजीवों की रक्षा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता के लिए दिया गया है।



