सीमा की झोपड़ी से मिले लगभग 48 लाख रुपये , पुलिस ने किया गिरफ्तार
इंदौर के द्वारकापुरी इलाके में लंबे समय से नशे का अवैध कारोबार करने वाली महिला सीमा को क्राइम ब्रांच ने रविवार शाम को दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया।पुलिस ने सीमा की झोपड़ी से 500 ग्राम से अधिक ब्राउन शुगर जब्त की। इसके अलावा, घर में रखी लोहे की कोठियों से 500 और 100 रुपए के नोटों की गड्डियां मिलीं। देर रात तक पुलिसकर्मी इन नोटों की गिनती में जुटे रहे और शुरुआती अनुमान के मुताबिक बरामद नकदी 48 लाख रुपए से अधिक की है। सीमा का आपराधिक रिकॉर्ड पहले से मौजूद है। द्वारकापुरी पुलिस कई बार उस पर कार्रवाई कर चुकी है, लेकिन हर बार बच निकलती थी। बताया गया है कि गिरफ्तारी के डर से वह अक्सर पुलिसकर्मियों के सामने अपने कपड़े फाड़ लेती थी और झूठे आरोप लगाने की धमकी देती थी।


