लोकसभा चुनाव के लिए शिवसेना-यूबीटी ने पहली सूची जारी कर दी है। इस लिस्ट में 16 प्रत्याशियों की घोषणा की गई है। लिस्ट में दो पूर्व केंद्रीय मंत्रियों को भी जगह दी गई है। पूर्व केंद्रीय मंत्री अनंत गीते रायगढ़ से चुनाव लड़ेंगे जबकि पूर्व केंद्रीय मंत्री अरविंद सावंत दक्षिण मुंबई से चुनाव लड़ेंगे। इसके अलावा पार्टी ने ठाणे से राजन विचारे, मुंबई उत्तर-पश्चिम से अमोल कीर्तिकर और मुंबई उत्तर-पूर्व से संजय पाटिल को भी चुनाव मैदान में उतारा है।