भोपाल l वरिष्ठ पत्रकार सुरेश शर्मा ने भी अजाक्स के नए प्रांतीय अध्यक्ष IAS संतोष वर्मा के विवादित बयान पर कड़ी टिप्पणी की है l उनका कहना है कि ये हैं प्रमोटी IAS अधिकारी संतोष वर्मा। मध्यप्रदेश में पदस्थ हैं। आरक्षण की वकालत करते समय इतने मर्यादाहीन हो गए कि अपने बेटे को ब्राह्मण बेटी दान दिए जाने या अपने बेटे के साथ सम्बन्ध बनाने जाने तक आरक्षण रहने का तर्क दे रहे हैं। ऐसी मानसिकता समाज विरोधी, जहरीली और लव जिहाद से भी खतरनाक है। मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय से निवेदन है कि वो इस विषय पर खुद संज्ञान लेकर इन्हें तलब करें। भारत सरकार को इसमें हस्तक्षेप करते हुए संतोष वर्मा का दिया गया IAS अवार्ड वापस लेना चाहिए। CM #मोहनयादव जी और CS #अनुराग_जैन साहब ऐसा प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजें। इस प्रकार का जहर समाज के अन्य लोगों तक पहुंचने में देश का हित नहीं है। MP सरकार इन्हें तत्काल निलंबित करे।