तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ ने संतोष वर्मा के बयान की निंदा की
भोपाल l तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के महामंत्री उमाशंकर तिवारी ने कहा कि कर्मचारी संगठन के मंच पर इस प्रकार की बयानबाजी से बचना चाहिए क्योंकि सभी कार्यालयों में सभी जाति और धर्म के लोग साथ मिलकर काम करते हैं। इस तरह के बयान से आपसी मदभेद बढ़ते हैं। आरक्षण देना सरकार का काम है। इसको लेकर कोर्ट में भी मामले चल रहे हैं। ऐसे में आजाक्स के प्रदेश अध्यक्ष के द्वारा दिए गए बयान की हम निंदा करते हैं।



