IAS संतोष वर्मा को तुरंत बर्खास्त किया जाए
भोपाल l आईएएस संतोष वर्मा के विवादित बयान को लेकर पूरे प्रदेश में बवाल मचा हुआ है। सनातनी सेना के बाद अब हिंदू संगठनों, कर्मचारी संघ विरोध में उतर गए हैं। संतोष वर्मा के पोस्टर पर कालिख पोत दी है। इसके साथ ही उनके पोस्टरों को पैरों से रौंद दिया और आग के हवाले कर दिया। गुस्साए लोगों ने सरकार से मांग की कि संतोष वर्मा को तुरंत बर्खास्त किया जाए और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई हो।



