तीसरी कक्षा में पढ़ने वाले 12 साल के छात्र के सिर में गोली किसने मारी
भोपाल l गौतम नगर इलाके में तीसरी कक्षा में पढ़ने वाले 12 वर्षीय छात्र की सिर में गोली लगने से मौत हो गई। इब्राहिम अपने घर की बालकनी में अचेत अवस्था में खून से लथपथ मिला था। परिजनों ने जब उसे इस हालत में देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी और बच्चे को इलाज के लिए कमला नेहरू अस्पताल ले जाया गया। जहाँ उसकी मृत्यु हो गई l पुलिस ने बच्चे की मौत के मामले में प्रकरण दर्ज कर लिया है। शुरुआती जांच में सिर में गोली लगने की पुष्टि हुई है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है ,पुलिस यह भी जांच कर रही है कि कहीं घर में या आसपास किसी के पास अवैध हथियार तो नहीं था। आखिर गोली किसने मारी, क्यों मारी..? पुलिस ऐसे सवालो के जबाव तलाश रही है l



