MP - पत्थर, हथियार, गोफान और तीर कमान चले, कई घायल एक की मौत
गुना जिले के चाकरी गांव में वन भूमि कब्जे को लेकर भील और भिलाला समाज आमने-सामने आ गए दरअसल भिलाला समाज वन भूमि पर खेती करता है और इस वन भूमि पर भील समाज भी अपना हक जताता है इसी को लेकर पंचायत बुलाई गई थी लेकिन पंचायत में कोई हल नहीं निकल सका l दोनों पक्षों के तीन-चार लोग आमने-सामने आ गए और जमकर पत्थर ,हथियार, गोफान और तीर कमान चले जिसमें कई लोग घायल हो गए l एक व्यक्ति की मृत्यु भी हो गई ,हालात इतने खराब हो गए थे कि पुलिस को गांव से लाश निकालने में ही 16 घंटे का समय लगा l चाकरी गांव बमोरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है l विवाद के बाद स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है l पूरे इलाके में भारी पुलिस तैनात है l



