भोपाल l स्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह ने 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों एवं देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

स्कूल शिक्षा श्री सिंह ने कहा कि गणतंत्र दिवस हमें हमारे संविधान के आदर्शों, न्याय, स्वतंत्रता, समानता एवं बंधुत्व का स्मरण कराता है। यह दिवस हमें राष्ट्र निर्माण में सक्रिय सहभागिता के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में भारत निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश विकास, सुशासन एवं सांस्कृतिक गौरव की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। स्कूल शिक्षा के क्षेत्र में विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए नवाचारों के साथ नए आयाम स्थापित किए जा रहे हैं। प्रदेश में सांदीपनी विद्यालयों की स्थापना की जा रही है तथा विद्यार्थियों को डिजिटल शिक्षा से भी जोड़ा जा रहा है।

मंत्री श्री सिंह ने प्रदेशवासियों से संविधान के आदर्शों को आत्मसात करने और एक सशक्त, समृद्ध एवं आत्मनिर्भर भारत तथा मध्यप्रदेश के निर्माण में अपना सक्रिय योगदान देने का संकल्प लेने का आह्वान किया है।