पुलिस चौकी के सामने स्टंटबाजी ! युवकों ने की हीरोपंती
विदिशा शहर में सड़क पर स्टंट करने वाले युवकों का दुस्साहस अब खतरनाक स्तर पर पहुंच चुका है l ताजा मामला तो पुलिस चौकी के ठीक सामने का है, जहां कुछ युवक कार के गेट पर लटककर तेज रफ्तार में स्टंट करते नजर आए l ये वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, शहर में हड़कंप मच गया और पुलिस को तुरंत कार्रवाई करनी पड़ी l पुलिस ने युवाओं से कान पकड़कर माफी मंगवाई l
विदिशा के स्वामी विवेकानंद चौराहे का एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से फैल रहा है l इस वीडियो में कुछ युवक कार के गेट पर लटककर स्टंट कर रहे हैं और गाड़ी को तेज आवाज के साथ सड़कों पर दौड़ा रहे हैं l सबसे परेशान करने वाली बात यह है कि यह सब एक भीड़भाड़ वाले इलाके में हो रहा था, जहाँ आम लोग हर पल खतरे में थे l


