जन-हितैषी एवं प्रदेश के विकास को गति देने वाला बजट : वन राज्य मंत्री श्री अहिरवार

भोपाल l वन, पर्यावरण राज्य मंत्री श्री दिलीप सिंह अहिरवार ने प्रदेश के बजट को जन-हितैषी एवं विकास को गति देने वाला बजट बताया है। उन्होंने कहा कि बजट में सभी वर्गों का समावेश किया गया है। विशेष कर अनुसूचित जाति-जनजाति वर्ग पर फोकस किया गया है, जो प्रदेश के विकास में सहायक होगा।
राज्य मंत्री श्री अहिरवार ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश के विकास को नये पंख लगेंगे। उन्होंने विकास उन्मुखी बजट के लिये उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा का आभार व्यक्त किया।