भोपाल l जनजाति कार्य मंत्री विजय शाह एक बार फिर से माफी माँग रहे हैं। माफी मांगने के पहले काफी घबराये हुए से, परेशान से दिख रहे हैं और तो और सिर भी पकड़ रहे हैं। कह रहे हैं फिर से ऐसी गलती नहीं होगी। दर असल सुप्रीम कोर्ट में 9 फरवरी को होने वाली सुनवाई का डर साफ तौर पर उनके चेहरे पर नजर आ रहा है। कुर्सी बचाने की खातिर एक बार फिर से उन्होंने माफी मांगी है। सबकी नज़रें 9 फरवरी को सुप्रीम कोर्ट में होने वाली सुनवाई पर टिकी हुई है और मंत्री जी का भविष्य भी l