महिला वकील अर्चना तिवारी ने चालाकी से कैसे पुलिस को छकाया
भोपाल l सिविल जज की तैयारी कर रही कटनी निवासी महिला वकील अर्चना तिवारी ने चालाकी से पूरी योजना के अनुसार पुलिस को छकाया l पुलिस भी हैरान परेशान थी कि अर्चना तिवारी सीसीटीवी फुटेज में क्यों दिखाई नहीं दे रही है ..? दरअसल इटारसी स्टेशन के CCTV फुटेज में पुलिस सूट वाली महिला अर्चना तिवारी को ढूंढते रह गई और अर्चना तिवारी काले रंग की साड़ी पहनकर एक युवक का हाथ पकड़ कर बड़ी आसानी से चकमा देकर स्टेशन के बाहर निकल गई इतना ही नहीं उसने B2 कोच में सूट चेंज कर काली साड़ी पहनी और बड़ी आसानी से चकमा देते हुए A1 कोच से निकल गई और पुलिस सीसीटीवी फुटेज में सूट वाली महिला अर्चना तिवारी को ढूंढते रह गई l


