भोपाल l नवागत पुलिस आयुक्त श्री संजय कुमार द्वारा आज दोपहर कमिश्नर कार्यालय सभागार में सभी राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों की परिचयात्मक बैठक ली गई, जिसमें अतिरिक्त पुलिस आयुक्त श्री अवधेश गोस्वामी एवं समस्त पुलिस उपायुक्त, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, सहायक पुलिस आयुक्त एवं थाना प्रभारी तथा अन्य अधिकारी मौजूद रहे l

नवागत पुलिस आयुक्त श्री संजय कुमार ने परिचय उपरांत जोनवार थाना क्षेत्रों की भौगोलिक स्थिति, चुनौतियों एवं अपराधों की प्रवत्ति के संबंध में विस्तृत जानकारी ली एवं निर्देशित किया कि पीक आवर्स में वरिष्ठ अधिकारी एवं थाना प्रभारी अनिवार्य रुप से व्यस्ततम स्थानो पर रहकर यातायात व्यवस्था बनाएंगेl संवेदनशील इलाक़ों एवं भीड़भाड़, बाजार वाले क्षेत्रों में नियमित पेट्रोलिंग, वाहन चेकिंग, हिस्ट्रीशीटर की चेकिंग, माइक्रो बीट सिस्टम के माध्यम से जन संवाद कर लोगों को हैलमेट, शीट बेल्ट, साइबर अपराध, महिला सुरक्षा इत्यादि विषयों पर जागरूक कर पुलिस सूचनातंत्र मजबूत करेंगेl