इंदौर l एसआईआर फॉर्म के नाम पर एक नया ऑनलाइन स्कैम तेजी से फैल रहा है। ठग किसी सरकारी प्रक्रिया या वेरिफिकेशन का हवाला देकर लोगों को कॉल करते हैं और एसआईआर फॉर्म पूरा कराने के बहाने उनका ओटीपी मांग लेते हैं। जैसे ही कोई व्यक्ति ओटीपी साझा करता है, स्कैमर्स उसके मोबाइल और बैंकिंग से जुड़े खातों तक पहुंच बनाकर आर्थिक नुकसान पहुंचा देते हैं। इंदौर क्राइम ब्रांच ने भी अब इस मामले में एक एडवाइजरी जारी की है, जिसमें कहा गया है कि एसआईआर फॉर्म की प्रोसेस में किसी भी प्रकार के ओटीपी की आवश्यकता नहीं होती। इसलिए यदि कोई व्यक्ति आपसे एसआईआर प्रक्रिया पूरी कराने का दावा करते हुए ओटीपी मांगे तो तुरंत सावधान हो जाएं और ऐसी जानकारी किसी के साथ साझा न करें।