खंडवा। जूनापानी निवासी पिंटू पाल हाई टेंशन लाइन के टावर पर चढ़ गया जैसे ही प्रशासन के पास सूचना पहुंची, प्रशासन के हाथ पैर फूल गए l आनन-फानन में प्रशासन मौके पर पहुंचा ,पिंटू पाल ने आरोप लगाया कि उसकी ढाई एकड़ कृषि भूमि पर पूर्व विधायक देवेंद्र वर्मा कब्जा करने आए हैं और वह कई बार प्रशासन और राजस्व विभाग में शिकायत कर चुका है परंतु पूर्व विधायक के प्रभावशाली होने के कारण उनकी शिकायत पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है l इसलिए उनके पास अब अपनी जान दाव पर लगाने के अलावा कोई रास्ता नहीं बचा है वहीं दूसरी ओर पूर्व विधायक देवेंद्र वर्मा का कहना है कि उन्होंने जमीन वैधानिक तरीके से खरीदी है और वे इस पर कब्जा लेने आए थे l प्रशासन की ओर से जांच के अलावा कोई अन्य प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है l