भोपाल l चंदला से पूर्व विधायक आर.डी. प्रजापति ने सार्वजनिक मंच से कथावाचकों और प्रमुख संतों को लेकर बेहद आपत्तिजनक और अभद्र टिप्पणियां कीं। भोपाल में अपाक्स द्वारा आयोजित Obc, SC, St आंदोलन के दौरान दिए गए उनके बयान ने बवाल मचा दिया है।

पूर्व विधायक आर.डी. प्रजापति ने अपने भाषण में कहा कि “आज बहन-बेटियों की इज्जत लुटने के लिए पांच बाबा दोषी हैं।” इसके साथ ही उन्होंने कथावाचकों को लेकर आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया और यहां तक कह दिया कि ऐसे कथावाचकों को “जूते की माला पहनाकर और बिना कपड़ों के घुमाया जाना चाहिए। आर.डी. प्रजापति ने जगद्गुरु रामभद्राचार्य ,कथा वाचक धीरेंद्र शास्त्री और अनिरुद्ध आचार्य को भी अपने निशाने पर लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि “ब्यास गद्दी पर बैठकर करोड़ों की भीड़ में बहन-बेटियों को गालियां दी जाती हैं। पूर्व विधायक ने कथा वाचकों के नाम लेकर कुछ ऐसा भी कहा है जिसे लिखा नहीं जा सकता l प्रजापति ने यह भी कहा कि “भले ही संतोष वर्मा को आईएएस पद से हटा दिया जाए, लेकिन इन पांच बाबाओं को जूते की माला पहनाकर घुमाया जाना चाहिए। जानकारों का कहना है कि यह मामला तूल पकड़ सकता है और कानूनी कार्रवाई की मांग भी उठ सकता है।