कृभको द्वारा सहकारिता संगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन संपन्न
बैतूल l आज कृभको बैतूल के द्वारा अंतराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 के उपलक्ष्य में "सहकारिता संगोष्ठी कार्यक्रम" का आयोजन होटल MG,मुलताई में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री सुरेंद्र परहाते(अनुविभागीय अधिकारी कृषि,मुलताई),विशिष्ट अतिथि श्री दीपक सरेआम(सहायक संचालक कृषि, बैतूल),विशिष्ट अतिथि श्री घनश्याम गिन्डोडे(वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी,मुलताई),विशेष अतिथि श्री सुरेश मूसरे (शाखा प्रबंधक, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक,मुलताई) उपस्थित रहे । सर्वप्रथम पुष्प गुच्छ के साथ सभी अथितियों का स्वागत किया गया उसके बाद सरेआम सर द्वारा मृदा में ऑर्गेनिक कार्बन,जैविक जीवाणु, राइजोबियम,मृदा परीक्षण के बारे में जानकारी प्रदान की गई तथा जैविक उत्पादो के प्रयोग पर जोर दिया गया तथा हायब्रिड बीज की सिंगल क्रास किस्मो के प्रयोग से उत्पादन को बढ़ाया जा सकता है इसके बारे में विस्तार से बताया गया। श्री घनश्याम जी द्वारा कृभको की कार्य विधि ओर जनहित के कार्यो को लेकर कृभको की प्रसंशा की तथा कृभको के जैविक उत्पादो को अपनाने के लिए सभी समिति प्रबंधको से आग्रह किया। श्री मुसरे जी द्वारा एकीकृत पोषक प्रबंधन को बढ़ाने जिसमे कृभको के तरल जैव उर्वरक के प्रयोग की विधि के बारे मे बताया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री परहाते जी द्वारा कृभको के हायब्रिड बीज की प्रशंशा करते हुए कहा कि कृभको मक्का बीज के विषय में जिले मे कभी कोई शिकायत दर्ज नही की गई है कृभको हमेशा से ही गुणवत्ता वाले बीज समितियों को उपलब्ध कराता रहा है हायब्रिड मक्का की अनुवांशिकी शुद्धता ओर सिंगल क्रास प्रजातियों तथा डबल क्रास प्रजातियों के बारे में भी सर ने जानकारी प्रदाय की। इसके अलावा गतवर्ष से इस वर्ष यूरिया की अधिक खपत की समीक्षा की गई। मेरे द्वारा कृभको की कार्य प्रणाली और कृभको के उत्पादों के बारे में जानकारी प्रदान की गई । कार्यक्रम में सहकारिता क्षेत्र से गोदाम प्रभारी, समिति प्रबंधक,शाखा प्रबंधक उपस्थित रहे तथा कृषि विभाग से ब्लाक के सभी कृषि विस्तार अधिकारी उपस्थित रहे ।कार्यक्रम का संचालन ओर आभार हरिश धाकड़ क्षेत्रीय प्रतिनिधि,बैतूल द्वारा किया गया।


