आखिर विधायक को जान से मारने की धमकी क्यों मिली..?
पोहरी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक कैलाश कुशवाहा को गांव पंचायत के सरपंच पति द्वारा जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है l सरपंच पति ने यह धमकी विधायक से फोन कर दी है l विधायक की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की तफ्तीश में जुट गई है l पुलिस को जानकारी देते हुए पीड़ित विधायक ने बताया कि गत 7 दिसंबर की रात सरपंच पति प्रभात रावत ने उनके मोबाइल पर कॉल कर गाली-गलौज देना शुरू किया और फिर जान से मारने की धमकी देने लगा l सरपंच पति ने विधायक से कहा कि, तुम आजकल ज्यादा वीडियो डाल रहे हो, मैं तुम्हें वीडियो डालना और राजनीति करना भुला दूंगा l लेकिन विधायक ने यह नहीं बताया कि सरपंच पति ने उन्हें जान से मारने की धमकी आखिर क्यों दी है । पुलिस की जांच में ही सामने आएगा कि आखिर विधायक जी ने ऐसा क्या किया था जिसके कारण सरपंच पति को विधायक को धमकी देनी पड़ी l



