भोपाल : दिनांक 29/30 दिसंबर 2025 की मध्यरात्रि में रात्रि गश्त के दौरान निरीक्षक अमृतलाल गवली, थाना प्रभारी नागदा, जिला उज्जैन को एक युवक द्वारा फांसी लगाने की सूचना प्राप्त हुई। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए निरीक्षक श्री गवली अविलंब मौके पर तत्काल पहुँचे एवं कमरे के दरवाजे का भीतर से बंद लॉक तोड़ा। कमरे में युवक फांसी पर लटका पाया गया, जिसे निरीक्षक ने तत्काल सीपीआर देकर अस्पताल पहुँचाया, जिसके फलस्वरूप युवक का जीवन सुरक्षित किया जा सका।

निरीक्षक श्री अमृतलाल गवली, थाना प्रभारी नागदा, जिला उज्जैन द्वारा प्रदर्शित तत्परता, साहस, संवेदनशीलता एवं उच्च स्तरीय दक्षता प्रदर्शित करने के लिए उन्हें उत्साहवर्धन हेतु DGP श्री कैलाश मकवाणा द्वारा राशि रु 10,000/- से नगद पुरस्कृत किया गया है।