श्योपुर l किसी न किसी बात को लेकर हमेशा चर्चा में बने रहने वाले कांग्रेस विधायक बाबू लाल जंडेल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सीएम मोहन यादव के दौरे के बीच वे किसानों के मुआवज़े को लेकर धरने पर बैठे थे। इसके अलावा वे  मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के कार्यक्रम में निमंत्रण नहीं मिलने से नाराज थे l उन्होंने अपनी नाराजगी सोशल मीडिया पर भी पोस्ट कर व्यक्त की थी।