गौहरगंज क्षेत्र में 6 साल की मासूम बच्ची के साथ हुई हैवानियत की घटना के 6 दिन बाद भी पुलिस आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। सलमान  एक CCTV फूटेज में 3 दूसरे लड़कों के साथ नजर आ रहा है। पुलिस को शक है कि इस फुटेज में दिख रहे तीनों लड़के सलमान के दोस्त हो सकते हैं, जिन्होंने उसकी मदद की।

 21 नवंबर की रात 11:35 बजे सलमान अपने तीन दोस्तों के साथ बाजार में नजर आ रहा है। किसी को देखते ही उसके दोस्त भाग जाते हैं। इस दौरान सलमान का एक दोस्त मोबाइल हाथ में लेकर भाग रहा है। पुलिस को किसी की लोकेशन नहीं मिली है। पुलिस ने यह भी आशंका जताई है कि सलमान को वारदात के बाद उसके दोस्तों से मदद मिली और यह मामले की जांच में अहम सबूत साबित हो सकता है।