भोपाल l वनमंडल अलीराजपुर द्वारा अंतर्राष्ट्रीय वन मेले में लगाया गया स्टॉल अपने स्वाद को लेकर अलग ही पहचान बना रहा है l इस स्टॉल पर अलीराजपुर का प्रसिद्ध दाल पनिया बनाया जा रहा है l इस दाल पानिया को खाकर लोग तारीफ कर रहे हैं वैसे भी अलीराजपुर का दाल पनिया अपने आप में अपनी एक अलग पहचान रखता है l वन मेले में यह स्टाल चर्चा का विषय बना हुआ है l लोग जब यहां दाल पनिया का सेवन करते हैं तो वह अपने परिचितों को भी बताते हैं फिर उनके अपने परिचित यहां आते हैं और इस दाल पनिया के स्वाद लेते हैं फिर वे भी अपने परिचितों को बताते हैं l इस तरह अलीराजपुर का दाल  पानिया दिन वन मेले में अपनी एक अलग पहचान बनाए हुए हैं l