भोपाल। वन धन विकास केंद्र मैनावाडी़ (सोनापीपरी) वन परिक्षेत्र परासिया, पश्चिमी वन मंडल छिंदवाड़ा के द्वारा अंतर्राष्ट्रीय वन मेले में लगाए गई वनभोज रसोई  अपने स्वाद के लिए अलग पहचान बना रही है l यहां आदिवासी समाज की महिलाएं ज्वार ,बाजरा, मक्का की रोटी के साथ-साथ बैगन भर्ता टमाटर भर्ता, हरी चटनी, सरसों का साग और कुटकी की खीर के पैकेज वाली शानदार थालियां अलग अलग दर पर उपलब्ध हैं l इस वनभोज रसोई के वनभोज का टेस्ट ही निराला है l इस स्टाल पर भोज करने वाले लोगों की भीड़ लग रही है l