भोपाल l अंतर्राष्ट्रीय वन मेले में पांचवे दिन रविवार को पूर्वान्ह 10:30बजे से कच्ची हर्बल सामग्री के लिये क्रेता-विक्रेता सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। प्रातः 10:30से दोपहर 2:00बजे तक विद्यार्थियों के एकल और समूह नृत्य प्रस्तुत किए जाएंगे। अपरान्ह 2:00से 2:30बजे तक कठपुतली शो और पंजाबी भांगड़ा, और दोपहर 2:30से सायं 4:00बजे तक ऑर्केस्ट्रा का प्रदर्शन होगा। शाम 7:00बजे से श्री नीरज श्रीधर (बॉम्बे वाइकिंग्स फेम) द्वारा संगीतमयी प्रस्तुतियां दी जाएंगी।