मध्य प्रदेश
कृषि उपज के अवैध परिवहन में लिप्त तीन वाहनों से 2.89 लाख रुपए से अधिक का वसूला गया दाण्डिक मंडी शुल्क
13 Jan, 2025 09:43 PM IST | INDIATV18.COM
कटनी - जिले में कृषि उपज के अवैध परिवहन के विरुद्ध विगत दिवसों बड़ी कार्रवाई की गई । कलेक्टर श्री दिलीप कुमार यादव के सख्त निर्देश है कि जिले में खाद्यान्न सहित अन्य उत्पादों के अवैध परिवहन पर सख्त कार्रवाई की जाय। इसी उद्देश्य से जिले के नाकों में भी कृषि उपज मंडी के उड़नदस्ता दल को बैठाकर वाहनों की सघन जांच की जा रही है। कलेक्टर श्री यादव के निर्देश पर धान, गेहूं, बटरी, चना सहित अन्य वनोपज आदि का जिले में बाहरी व्यापारियों द्वारा अवैध परिवहन करने वाले वाहनों पर सख्त निगरानी रखी जा रही है। इसी क्रम में विगत दिवसों भारसाधक अधिकारी एवं एसडीएम कटनी प्रदीप कुमार मिश्रा एवं सचिव कृषि उपज मंडी किशोर कुमार नरगांवे के नेतृत्व में गठित उडनदस्ता दल द्वारा वाहन क्रमांक यूपी 63 बीटी 3258 की जांच के दौरान 317 क्विंटल अवैध घान का परिवहन होना पाए जाने पर मंडी की धारा 19 (4) के तहत व्यापारी के विरूद्ध कार्यवही की जाकर दांडिक मंडी शुल्क के रूप में 42003 रूपये, निराश्रित शुल्क 8400 एवं समझौता शुल्क के रूप में 5000 रूपय की वसूली कर मंडी कार्यालय में जमा कराई गई।जबकि एक अन्य प्रकरण में भारसाधक अधिकारी एवं मंडी सचिव के निर्देशन में गठित दल द्वारा जांच के दौरान दो वाहनों एमपी 19 एचए 1219 में 300.05 क्विंटल तथा वाहन क्रमांक एमपी 20 एचबी 6586 मंे 307.45 क्विंटल कुल 607.50 क्विंटल चना का अवैध परिवहन पाया गया। उक्त अवैध परिवहन पर भी संबंधित व्यापारियों के विरूद्ध मंडी की धारा 19 (4) के तहत दांडिक मंडी शुल्क के रूप में 190755 रूपये, निराश्रित शुल्क 38151 एवं समझौता शुल्क के रूप में 5000 रूपये कुल 2 लाख 33 हजार 906 रूपये की वसूली कर मंडी कार्यालय में जमा कराई गई।
फुटकर गल्ला व्यापारी मनीष असाटी के खिलाफ थाना में दर्ज हुई प्राथमिकी
13 Jan, 2025 09:39 PM IST | INDIATV18.COM
कटनी l म.प्र. स्टेट सिविल सप्लाई कार्पाेरेशन लिमिटेड जिला प्रबंधक द्वारा शासकीय धान उपार्जन केंद्र हेतु उपार्जन केंद्र कटरिया, खाम्हा एवं झिन्ना पिपरिया को प्रदाय किये नये एवं पुराने कुल 350 बारदाने ग्राम तेवरी निवासी मनीष असाटी के रिहायशी मकान में मिलने पर मनीष असाटी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 303(2) के तहत स्लीमनाबाद थाना में शनिवार को प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। यह एफ.आई.आर सुश्री सारिका रावत तहसीलदार स्लीमनाबाद द्वारा दर्ज कराई गई है।यह है प्रकरणतेवरी निवासी मनीष असाटी पिता स्व मुरली असाटी (फुटकर गल्ला व्यापारी) के रिहायशी मकान, दुकान की जांच के दौरान उक्त मकान से 7 बंडल प्रति बंडल 50 कुल 350 खाली शासकीय बारदाने पाए गये। उक्त वारदानों पर मप्र स्टेट सिविल सप्लाई कार्पाेरेशन लिमिटेड आरएमएस 2024-25 मुदित होना पाया गया। जांच के दौरान मनीष असाटी अनुपस्थित रहने पर उनसे दूरभाष पर संपर्क कर बारदाने के संबंध में पूछताछ किए जाने पर उनके द्वारा कटनी होने की जानकारी दी जाकर समक्ष में आकर इस संबंध में जानकारी देने की बात कही जाकर मोबाईल नंबर बंद कर मनीष असाटी द्वारा जांच में असहयोग किया गया।जांच के दौरान मौके पर पाया गया 350 नग खाली बारदाना मनीष असाटी की भांजी मोनिका गुप्ता से जब्त किये गये। जब्त शुदा बारदानो की छंटनी किये जाने पर तहसील ढीमरखेड़ा के उपार्जन केन्द्र कटरिया के 6 नग, उपार्जन केन्द्र खाम्हा के 7 नग, तथा उपार्जन केन्द्र झिन्ना पिपरिया के 54 नग बारदानो में समिति का छापा लगा होना पाया गया। शेष 283 बारदानो में उपार्जन केन्द्र का छापा स्पष्ट रूप से प्रदर्शित न होने के कारण यह स्पष्ट नहीं हो सका वे किस उपार्जन केन्द्र के है। समस्त 350 नग खाली बारदाने शासकीय है एवं उनमें मप्र स्टेट सिविल सप्लाई कार्पाेरेशन लिमिटेड आर एम एस 2024- 25 मुदित है। शासकीय बारदाने उपार्जन केन्द्रों में किसानों की धान तौलने हेतु दिये जाते है जिसमें भर्ती उपरांत अधिकृत परिवहनकर्ता द्वारा केन्द्र से उठाकर गोदाम में भंडारण हेतु ले जाया जाता है। इस प्रक्रिया से विपरीत श्री मनीष असाटी के घर से शासकीय बारदाने मिलना प्रथम दृष्टया छल कपट पूर्वक चोरी किया जाना पाया गया। जो गंभीर प्रकृति की अनियमितता है। उपार्जन केंद्र प्रभारी राजेश श्रीवास्तव कटरिया, उपार्जन केंद्र प्रभारी संतोष त्रिपाठी झिन्ना पिपरिया, उपार्जन केंद्र प्रभारी नवीन चौरसिया खाम्हा के द्वारा मनीष असाटी निवासी ग्राम तेवरी के घर से जब्त खाली बारदानो की पहचान कराई गई। जिनके द्वारा अपने अपने केंद्र के बारदानो की पहचान कर उ
खराब मौसम में धान को बचाने उपार्जन केंद्रों में तिरपाल से ढक कर रखी गई धान
13 Jan, 2025 09:34 PM IST | INDIATV18.COM
कटनी - समर्थन मूल्य पर खरीदी गई धान को बेमौसम बारिश से सुरक्षा के लिए उपार्जन केंद्रों पर समस्त उपाय किए गए हैं । परिवहन कार्य में तेजी लाई गई है, वहीं खरीदी केंद्र में परिवहन से बची धान को तिरपाल से ढक कर सुरक्षित किया गया है। कलेक्टर श्री दिलीप कुमार यादव के निर्देश पर अधिकारियों द्वारा रविवार प्रातः से ही धान खरीदी केंद्र मझगवां, उपार्जन केन्द्र बहोरीबंद, ओम वेयर हाउस पडुआ, उपार्जन केन्द्र बंजारी, इंदिरा नगर स्थित एस.एस. जैन उपार्जन केन्द्र, पोद्दार वेयर हाउस पडुआ, अन्नपूर्णा वेयर हाउस एवं उपार्जन केन्द्र मसंधा उपार्जन केन्द्र, सहित कांटी, जिवारा, बाकल, खमतरा, बरही, देवराकला, अमेहटा नन्हवारा, सहित अन्य विभिन्न उपार्जन केन्द्रों का निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया जाकर आवश्यक निर्देश दिए गए। कलेक्टर श्री दिलीप कुमार यादव ने मौसम के वर्तमान हालात को देखते हुए उपार्जन केंद्रों में समुचित सुरक्षा के उपाय करने जिला पंजीयक सहकारी समिति, धान खरीदी नोडल अधिकारियों को निर्देशित किया हैसाथ उपार्जन केन्द्रों का सतत निरीक्षण करने के लिए l
जिला स्तरीय डायग्नोस्टिक टीम एवं कृषि वैज्ञानिकों ने फसलों का किया निरीक्षण
13 Jan, 2025 09:16 PM IST | INDIATV18.COM
खंडवा जिले में रबी के मौसम में बुवाई की गई फसलें गेंहू, चना, मक्का, सरसों एवं उद्यानिकी फसलों का निरीक्षण जिला स्तरीय डायग्नोस्टिक टीम ने किया। किसान कल्याण तथा कृषि...
मंत्री नागर सिंह चौहान ने छात्राओं को साइकिल वितरित की
13 Jan, 2025 09:13 PM IST | INDIATV18.COM
अलीराजपुर । कैबिनेट मंत्री श्री नागर सिंह चौहान ने उदयगढ स्थित शासकीय मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में साइकिल वितरण कार्यक्रम में भाग लिया । इस दौरान मंत्री श्री चौहान ने उदयगढ...
कृषि उपज मंडी 14 से 19 तक रहेगी कपास खरीदी बंद
13 Jan, 2025 09:09 PM IST | INDIATV18.COM
बड़वानी /कृषि उपज मंडी समिति बड़वानी में सीसीआई केन्द्र द्वारा 14 जनवरी से 19 जनवरी तक मकर संक्रांति पर्व होने कपास की खरीदी नही की जायेगी। कृषि उपज मण्डी समिति...
किसानो की फसल का विक्रय मूल्य नहीं देने वाले आरोपीगण को 5-5 वर्ष के कारावास एवं कुल 3,20,000 रूपये के अर्थदण्ड से दंडित किया
13 Jan, 2025 09:05 PM IST | INDIATV18.COM
बड़वानी / विषेष न्यायाधीष (एट्रोसिटीज एक्ट) बड़वानी श्री रईस खान ने पारित अपने फैसले मे आरोपीगण द्वारा बेईमानीपर्वूक छल कर धोखे से किसानो से फसल प्राप्त कर फसल के विक्रय...
गेंहूं फसल में जड़ माहू कीट लगने पर दवाओं का छिड़काओं करें
13 Jan, 2025 08:53 PM IST | INDIATV18.COM
भोपाल l मौसम परिर्वतन के कारण गेंहूं में जड़माहू कीट एवं विभूति आदि किटों का प्रभाव हो सकता है। यदि गेंहू में जड़माहू किट का प्रभाव एवंगेंहूं में पिलापन दिख...
प्याज-लहसुन की फसल में सूक्ष्म पोषक तत्व, जैव उर्वरक व संतुलित उर्वरक डालें
13 Jan, 2025 08:50 PM IST | INDIATV18.COM
सीहोर l रबी मौसम में प्याज व लहसुन की उन्नत किस्मों का चयन करें, बीजोपचार कर प्याज का रोपा डालें एवं लहसुन की बुवाई शीघ्र पूर्ण करें। प्याज व लहसुन की...
सरकार दिव्यांगजनों के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं चला रही है - सामाजिक न्याय मंत्री श्री कुशवाहा
13 Jan, 2025 08:47 PM IST | INDIATV18.COM
सीहोर l किसी शारीरिक या मानसिक कमी के कारण जो व्यक्ति समाज से पिछड़ जाते हैं, उन्हें समाज की मुख्य धारा से जोड़ने में सामाजिक संस्थाओं का बड़ा योगदान है। यह...
शहडोल आरआईसी से औद्योगिक विकास को मिलेंगे नये आयाम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
13 Jan, 2025 06:43 AM IST | INDIATV18.COM
भोपाल l मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश का शहडोल जिला अपनी खनिज संपदा, ऊर्जा क्षमताओं, धार्मिक महत्व, प्राकृतिक सौंदर्य और पुरातात्विक धरोहरों के लिए प्रसिद्ध है।...
मुख्यमंत्री के साथ सूर्य नमस्कार कार्यक्रम में शामिल हुए नवकरणीय ऊर्जा मंत्री
13 Jan, 2025 06:39 AM IST | INDIATV18.COM
भोपाल। स्वामी विवेकानंद की जयंती "युवा दिवस" के अवसर पर राजधानी के शासकीय सुभाष उत्कृष्ट विद्यालय में सामूहिक सूर्य नमस्कार का आयोजन किया गया। जिसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन...
सूर्य नमस्कार, ऊर्जा का उद्गम और युवा ऊर्जा का प्रवाह - लोक निर्माण मंत्री श्री सिंह
12 Jan, 2025 09:42 PM IST | INDIATV18.COM
भोपाल l स्वामी विवेकानंद जी की जयंती “युवा दिवस” पर लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह के मुख्य आतिथ्य में रविवार को पंडित लज्जा शंकर झा शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक...
मंत्रालय में दिया गया सी.पी.आर. प्रशिक्षण
12 Jan, 2025 09:23 AM IST | INDIATV18.COM
भोपाल l मंत्रालय वल्लभ भवन, विंध्याचल एवं सतपुड़ा की सुरक्षा में तैनात समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों को डॉ. राकेश भार्गव, डॉ. उमेश पटेल एवं डॉ. जे.पी. चौरसिया ने कार्डियो-पल्मोनरी रिससिटेशन...
बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए निरंतर कार्य कर रही है सरकार - राज्य मंत्री श्री दिलीप जायसवाल
11 Jan, 2025 09:57 PM IST | INDIATV18.COM
अनूपपुर l कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री दिलीप जायसवाल ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश सरकार...


