मुख्यमंत्री कृषक कल्याण योजना अंतर्गत सहायता राशि वितरित

राजगढ l सांसद श्री रोडमल नागर, विधायक श्री अमर सिंह यादव, खिलचीपुर विधायक श्री हजारी लाल दांगी, कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री महीप किशोर तेजस्वी द्वारा बुधवार को मुख्यमंत्री कृषक कल्याण योजना अंतर्गत कृषि कार्य करते समय दुर्घटना से प्रभावित हो जाने पर दो कृषकों के परिजनों को 4-4 लाख एवं एक कृषक को 50 हजार रूपये के चेक प्रदान किए गए।
आयोजित कार्यक्रम में ग्राम नाटाराम निवासी बद्री लाल पिता राम नारायण की सिंचाई करते समय करंट लगने से मृत्यु होने पर उनके वैद्य वारिस देवी लाल पिता बद्रीलाल को चार लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की गई। इसी तरह ग्राम काल्याखेड़ी निवासी ईश्वर सिंह पिता दरबार सिंह की ट्रैक्टर की हड़क्बा मशीन से गेहूं निकालते समय मृत्यु हो जाने पर उनकी वैद्य वारिस रीनाकुंवर पति ईश्वर सिंह को 4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता राशि का चेक प्रदान किया गया। ग्राम नारियावे निवासी जगपाल पिता हटे सिंह की थ्रेसर की चपेट में आ जाने से सीधे हाथ की चार उंगलियां व चेहरा क्षतिग्रस्त होने पर उनको पचास हजार रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की गई।