8 मिनट के अंदर यदि उन्हें मदद मिल जाती तो बच सकते थे दोनों युवा
डबरा में हुए कार दुर्घटना के दर्दनाक हादसे का वीडियो फुटेज 3 दिन बाद अब सामने आया है। तेज रफ्तार कार बिजली के पोल से टकराई और पलट गई इस दौरान लोग खड़े होकर कार में फंसे लोगों को करीब 8 मिनट तक नहीं निकाल सके जिसके बाद कार में रखे पटाखों ने आग पकड़ ली और फिर ब्लास्ट हुआ जिसके बाद दो दोस्त तड़पते हुए कार में जलकर काल के गाल में शमा गए। घायलों की कार से न निकालपाने की एक मुख्य वजह ये भी रही कि जब कार बिजली के खंभे से टकराई तो 11 केवी बिजली का तार टूटकर कार पर गिर गया और करंट फैलने के कारण लोग कार के पास नहीं जा सके।
आपको बता दे कि 6 मार्च को रात 2 बजे ग्वालियर दोस्त की शादी समारोह में शामिल होकर अवधेश विश्वकर्मा ओर उनका दोस्त रामजी सोनी ओर साला अविनाश झा लौटकर वापिस अपने घर शिवपुरी जा रहे थे तभी कार की रफ्तार तेज थी अनियंत्री कार NH 44 कुक्कू ढावे के सामने बिजली के पोल से जा भिड़ी पर पलट गई घटना में अविनाश झा शीशा टूटने से बाहर निकल आया लेकिन उसका जीजा अवधेश विश्वकर्मा ओर रामजी सोनी 8 मिनट तक कार में फंसे रहे कार में 8 मिनट बाद ब्लास्ट हुआ और आग लग गई जिसके बाद दोनों दोस्त जिंदा जल गए और उनकी मौत हो गई। सुबह पुलिस ने जले हुए कंकालों का पीएम कराया।
इन 8 मिनट में अगर मृतकों को समय पर पुलिस सहायता या फिर घटना के वक्त मौजूदा लोगों से मदद मिल जाती तो शायद उनकी जान बच सकती थी।


