कलेक्टर ने किया खेत तालाब के निर्माणधीन कार्यो का अवलोकन
सिवनी कलेक्टर श्री क्षितिज सिंघल ने बुधवार को बम्होडी, खूंट एवं बोरीकला ग्राम का निरीक्षण कर प्रगतिरत खेत तालाब निर्माण कार्यो का अवलोकन किया। उन्होंने तालाब निर्माण कार्य की गुणवत्ता का अवलोकन करते हुए सभी कार्यों को निर्धारित मापदंडों का पालन करते हुए पूरी गुणवत्ता से पूर्ण करने निर्देश दिए। कलेक्टर श्री सिंघल ने आमाझिरिया एवं गोकलपुर के सामुदायिक तालाब का भी अवलोकन कर उक्त तालाबों के उन्नयन का प्रस्ताव बनाने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत श्री नवजीवन विजय, सहायक कलेक्टर श्री पंकज वर्मा, ईई आईएस श्री मिश्रा सहित अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित थे।



